राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में स्थानीय संपादक एलएन शीतल और ब्यूरो चीफ के मध्य चल रही गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नया बवाल प्रमोशन के लिए सहारा मुख्यालय को भेजे गए प्रपोजल को लेकर खड़ा हुआ है। संपादक ने प्रमोशन के लिए मुख्यालय को जो सूची भेजी है, उस पर ब्यूरो चीफ अमरनाथ से मधुर संबंध रखने वाले किसी भी पत्रकार को शामिल नहीं किया गया है। इसे लेकर दोनों खेमों के बीच चल रहा शीत युद्ध और तेज हो गया।
सहारा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों संपादक ने ब्यूरो चीफ से एक-दूसरे की शिकायत न करने की बात करते हुए सुलह-समझौते का संकेत दिया था, लेकिन प्रमोशन लिस्ट को लेकर फिर असंतोष का माहौल बन गया है। बताते हैं कि संपादक ने प्रमोशन के लिए जो सूची भेजी है उसमें अनूप गैराला, राकेश डोभाल, हरीश जोशी, अंजलि श्रीवास्तव और निशा सिंह के नाम शामिल हैं। संपादक की उपेक्षा का दंश झेल रहे कुछ पत्रकारों ने अखबार के हाईकमान को शिकायत भी भेजी है।
देहरादून से दीपक आजाद की रिपोर्ट.






