राष्ट्रीय सहारा, बनारस यूनिट जुड़े चंदौली जिले के मुगलसराय कार्यालय से खबर है कि पांच महीने का किराया बकाया होने पर मकान मालिक ने तालाबंदी करने की चेतावनी दी है. उन्होंने प्रबंधन को फैक्स भेजकर चेताया है कि 24 घंटे में अगर पांच महीने के बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया गया तो वे ताला बंद करने के लिए मजबूर होंगे. बताया जा रहा है कि भागवत नारायण चौरसिया के मकान में लंबे समय से राष्ट्रीय सहारा का कार्यालय है.
पिछले पांच महीने से उन्हें मकान का किराया नहीं मिला है. कई बार उन्होंने प्रबंधन से गुहार लगाई परन्तु अब तक बात नहीं बन पाई है, जिसके बाद उन्होंने फैक्स भेजकर तालाबंदी की चेतावनी दी है.






