Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राष्‍ट्र खबर चैनल के मालिक ने दो महिलाकर्मियों को बनाया बंधक, की बदसलूकी

फरीदाबाद से संचालित राष्‍ट्र खबर चैनल में दो महिला कर्मचारियों के साथ चैनल मालिक महेश बैसोया के द्वारा बदसलूकी करने की सूचना है. महेश ने दो महिला कर्मचारियों को काफी समय तक बंधक भी बनाए रखा. किसी तरह महिला कर्मचारी वहां से निकलने में सफल रहीं. महिलाकर्मियों का आरोप है कि बैसोया ने धमकी दी है कि जो करना है कर लो तुम लोगों की सैलरी नहीं मिलेगी. 

फरीदाबाद से संचालित राष्‍ट्र खबर चैनल में दो महिला कर्मचारियों के साथ चैनल मालिक महेश बैसोया के द्वारा बदसलूकी करने की सूचना है. महेश ने दो महिला कर्मचारियों को काफी समय तक बंधक भी बनाए रखा. किसी तरह महिला कर्मचारी वहां से निकलने में सफल रहीं. महिलाकर्मियों का आरोप है कि बैसोया ने धमकी दी है कि जो करना है कर लो तुम लोगों की सैलरी नहीं मिलेगी. 

आरोप है कि मालिक महेश बैसोया इन दोनों महिला कर्मचारियों को बिना वजह देर तक आफिस में रोके रखते थे. इन लोगों ने कई बार बिना काम से रोके जाने की शिकायत की तो उन लोगों को भला-बुरा भी कहा गया. एक महिलाकर्मी एचआर डिपार्टमेंट में कार्यरत थीं तो दूसरी एडमिनिस्‍ट्रेशन देखती थीं. भुक्‍तभोगी महिला कर्मचारी का आरोप है कि वे लोग दिल्‍ली के रोहिणी से फरीदाबाद नौकरी करने जाती थीं. प्रतिदिन पचास किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी, लिहाजा हमलोग काम करने के बाद घर निकलने की तैयारी करते, परन्‍तु मालिक बिना किसी कारण, बिना किसी काम के हमलोगों को रात के नौ बजे तक रोक लेते थे.

हम लोगों ने जब विरोध किया तो हमलोगों से बदतमीजी की गई. इसके बाद इन दोनों महिला कर्मचारियों ने इस्‍तीफा दे दिया. इसके बाद जब इन लोगों ने अपने बकाया सैलरी की मांग की तो इन लोगों से कहा गया कि ये सारे डाटा दे दें तो इन्‍हें इसकी सैलरी दे दी जाएगी. एक महिला कर्मचारी का आरोप है कि जब ये लोग सारी चीजें हैंडओवर करने पहुंची तो इन लोगों को एक केबिन में बैठाया गया तथा छह लोगों के अलावा एक बाउंसर को लगा दिया गया. इन लोगों को धमकी दी गई तथा इस तरह पूछताछ की गई जैसे ये लोग किसी आरोप में अरेस्‍ट करके लाई गई हैं तथा सीबीआई इनसे पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि चैनल के राष्‍ट्र खबर का मालिक महेश बैसोया प्रापर्टी का धंधा करता है, लिहाजा चैनल के ऑफिस के ऊपर प्रापर्टी का कार्यालय भी खोल रखा है. इसने कई बाउंसर भी पाल रखे हैं, जिससे यह लोगों को धमकी दिलावाता है. सूत्रों का कहना है कि इसने इसके पहले एमडी राजीव को भी तमाम तरह की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्‍होंने ऑफिस आना छोड़ दिया है. महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उन लोगों की सैलरी अब तक नहीं मिली है. इन्‍हें धमकी दिया गया है कि काम करना है तो इसी तरीके से करना पड़ेगा. हम सैलरी नहीं देंगे, तुम्‍हें जो करना है, जहां जाना है, जिस कोर्ट जाना है, जिस पुलिस के पास जाना है जाओ. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...