Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

राहत शिविरों पर पत्रकार के सवाल पूछते ही क्यों आग बबूला हो गए सीएम ‘सर’? (देखें वीडियो)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव से मुजफ्फरनगर राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों की बदहाली पर सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। पत्रकार ने मुजफ्फरनगर दंगे कैंप का नाम क्या लिए, वह यूपी सीएम के गुस्से का शिकार हो गया और सीएम अखिलेश ने उसे खड़े रहने की सज़ा सुना डाली। अखिलेश ने कहा, ''आप से हम बात नहीं करेंगे आप पीछे जाकर खड़े हो जाइये, आप वहीं अच्छे लगते हैं।''

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव से मुजफ्फरनगर राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों की बदहाली पर सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। पत्रकार ने मुजफ्फरनगर दंगे कैंप का नाम क्या लिए, वह यूपी सीएम के गुस्से का शिकार हो गया और सीएम अखिलेश ने उसे खड़े रहने की सज़ा सुना डाली। अखिलेश ने कहा, ''आप से हम बात नहीं करेंगे आप पीछे जाकर खड़े हो जाइये, आप वहीं अच्छे लगते हैं।''

दरअसल, सीएम मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे कि एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछ लिया कि अखिलेश सरकार मुजफ्फरनगर दंगा राहत शिविर में रह रहे लोगों की बदहाली और तकलीफ को लेकर इतनी बेरहम क्यों हो गयी हैं, जिसके जवाब में अखिलेश यादव गुस्सा आ गया| उन्हें पत्रकार को डांट दिया|

इससे पहले मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में रह रहे लोगो को सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के षड्यंत्रकारी कहे जाने के बाद यूपी सरकार एकाएक सक्रीय हो गयी थी और सरकार ने राहत शिविरों में रह रहे दंगा पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दिए बगैर शिविर खाली करने को भी कहा गया । आश्चर्य तो इस बात का है कि राज्य सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा करती हैं और दूसरी तरफ शिविरों में रह रहे लोगों पर फर्जी मामले दर्ज कर दबंगई दिखती हैं और पीड़ितों और अब पत्रकारों पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं ।

एक आकड़ों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर राहत शिविरों में ठंड से 7 सितंबर से लेकर 20 दिसंबर तक केवल 34 मौतें हुईं हैं, जिनमें 10 से 12 बच्चे शामिल है जबकि सरकार के आला अफसर कह रहे थे कि ठंड से कोई नहीं मरता अगर ऐसा होता तो साइबेरिया में कोई नहीं बचता| मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में ठंड से हो रही मौतों पर सरकारी आला अफसर लीपापोती करने में जुट गए थे।

राहत कैंपों में रहने वाले बेसहारा लोग मुलायम सिंह यादव को कांग्रेसी और भाजपाई नज़र आ रहे हैं और सरकार उन्हें खदेड़ कर सैफई में जश्न मना रही है। आखिर दंगा कैपों की बदलही को लेकर इतनी बेरहम क्यों हो गयी हैं समाजवाद की सरकार। (साभार- पर्दाफाश)


अखिलेश यादव ने पत्रकार के साथ कैसा किया बर्ताव… इससे संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

Shame Shame Akhilesh Yadav
https://www.youtube.com/watch?v=FQf6hv7CX0U


संबंधित खबरें…

लखनऊ के पत्रकारों की ऐसी बेइज्जती तो मायावती ने भी नहीं की जैसी आज अखिलेश न कर दी

xxx

सीएम अखिलेश के बर्ताव पर एनडीटीवी के अनंत जनाने ने लिखकर दिया जवाब

xxx

सौम्य व्यवहार के लिए विख्यात यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश ने पत्रकार के साथ अलग ही रंग दिखाया (देखें वीडियो)

xxx

राहत शिविरों पर पत्रकार के सवाल पूछते ही क्यों आग बबूला हो गए सीएम 'सर'?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...