Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

राहुल चरित्रहीन और कांग्रेस बांझ : आजम खान

बदायूं। सपा नेता आजम खां ने आक्रामक भाषण देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने राहुल को चरित्रहीन तक कह दिया। सपा प्रत्याशी के पक्ष में गांधी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में सपा नेता आजम खां ने कहा कि मैं मानता हूं कि राहुल गांधी ने घोषणा पत्र ही फाड़ा था, आने वाले कल का प्रधानमंत्री इतना चरित्रहीन, इतना झूठा, इतना धोखेबाज, इतना चीटर, इतना बेइमान है, जो घोषणा पत्र के नाम पर अपने नेताओं के नाम फाड़ देता है, ऐसे लोगों को देश का प्रधानमंत्री तो दूर किसी सडक़ का चौकीदार बनने का भी हक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का कहना है कि हम समर्थन न लेंगे और न देंगे, यह एक हिजड़े से औलाद पैदा करने का सपना है, जब आप समर्थन न लेंगे और न देंगे, तो उत्तर प्रदेश के लोग आपको समर्थन क्यूं देंगे?

बोले-कांग्रेस पार्टी बांझ हो गयी है, बताइये कि कोई अपनी बेटी की शादी हिजड़े से कैसे कर सकता है? इस बांझ पार्टी में कोई शक्ति नहीं है। कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपने इमरजेंसी लगाई, लोकतंत्र पर आपको भरोसा नहीं है, इसलिए आप किसी को समर्थन न देंगे और न लेंगे, साथ में उन्होंने एक मिसाल दी कि आपके पास मुश्किल से बारह विधायक हैं, सारी दुनिया के नपुंसक एक जगह कर दो और एक हसीना दे दो, तो उससे बच्चा पैदा नहीं होता।

बदायूं प्रशासन को भी बताया हिजड़ा : सभा के दौरान प्रतिद्वंद्वी दल के प्रत्याशी की गाड़ी निकली, जिस पर भाषण देते समय उनकी नजर पड़ गयी, तो आजम खां ने बदायूं प्रशासन को भी
हिजड़ा कह दिया। यहां तक कह दिया कि चुनाव आयोग की कोई हैसियत नहीं रह गयी है, साथ में आरोप भी लगाया कि सपा की गाड़ी होती, तो करेंट छोड़ दिया गया होता।

धर्मेन्द्र के न बोलने से दु:खी दिखे लोग : युवा सांसद व सपा के स्टार प्रचारक धर्मेन्द्र यादव को जनसभा में बोलने का मौका नहीं मिला। वह यहां रह कर लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे उन्होंने स्वयं भी बोलना जरूरी नहीं समझा होगा, पर सभा के बीच में कुछ लोग यह कहते देखे गये कि उनके नेता को बोलते तक नहीं दिया गया, तो जीतने के बाद या सरकार आने के बाद उनकी कौन सुनेगा?

आजम पर पहले हो चुका है मुकदमा : आजम खां पर यहां के न्यायालय में पहले से ही एक मुकदमा विचाराधीन है। उन्होंने कहा था कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। उनके इस कथन से दुखित शहर के एक नागरिक ने अदालत में मुकदमा दायर कर रखा है, इसके बाद भी उन्होंने आज फिर आक्रामक भाषण दिया।

आजम पर हो सकती है कार्रवाई : अशालीन शब्दों का प्रयोग करने को लेकर आजम खां पर कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन वीडियो देखने के बाद भाषण की सीडी आयोग को भेज सकता है, पर अभी  प्रशासन की ओर से कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है।

बदायूं से स्‍वतंत्र पत्रकार बीपी गौतम की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...