हिंदुस्तान के आगरा संस्करण में छह जून को दो नंबर पेज पर ने ऐसी खबर प्रकाशित की कि इस खबर से जुड़े लोग भौचक्के रहे गए। हिंदुस्तान ने 'फिर पास हो गए नकलची छात्र' शीर्षक से खबर प्रकाशित की, जिसमें आठ छात्र-छात्राओं के रोल नंबर दिए गए हैं। मजे की बात यह है कि इनमें से सात रोल नंबर हाईस्कूल के हैं, जिनका परीक्षा परिणाम आठ जून यानी आज घोषित होना है। जिन सात छात्रों ने अपने रोल नंबर देखकर पढ़े वे सकते में आ गए कि वे इंटर की परीक्षा में कैसे पास हो गए।
जबकि सच्चाई यह थी कि हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम निकलने से पहले ही सफलता और असफलता का रिजल्ट हिंदुस्तान के वरिष्ठ संवाददाता ने घोषित कर दिया है। वह भी तब जब तेज तर्रार स्थानीय संपादक पुष्पेंद्र शर्मा खबरों का संपादन करते हैं। वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर नासिर हुसैन माध्यमिक शिक्षा देखते हैं। इस संदर्भ में संपादक पुष्पेंद्र शर्मा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई।






