आजतक न्यूज चैनल से रितुल जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. वे डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत थीं. कुछ लोगों का कहना है कि वे ब्रेक ले रही हैं कुछ समय के लिए. वहीं चर्चाएं ये है कि वे न्यूज एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकती हैं. रितुल जोशी टीवी टुडे के साथ पिछले ग्यारह वर्षों से थीं. वे विदेश मंत्रालय बीट की रिपोर्टिंग करती थीं, साथ ही साथ एंकर के बतौर भी जिम्मेदारी निभाती थीं.
जयपुर से सूचना है कि राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर सूचना एवं जनसम्पर्क सेवा के अधिकारी राम प्रसाद यादव को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है. यादव इससे पूर्व पुलिस मुख्यालय, जयपुर में संयुक्त निदेशक प्रचार के पद पर कार्यरत थे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






