आए दिन यहां वहां अखबार, मैग्जीन, वेबसाइट में रिपोर्टर-पत्रकार बनाने के विज्ञापन छपते रहते हैं. ऐसे सभी विज्ञापन सच नहीं होते. अब तो बदमाशों ने यह तरीका अपना लिया है और रिपोर्टर बनाने के नाम पर मासूमों का शोषण करने लगे हैं. आगरा में ऐसे ही एक प्रकरण में एक लड़की के साथ बहुत अत्याचार किया गया.
वह एक अखबार में छपे एक विज्ञापन के झांसे में आ गई जिसमें रिपोर्टर बनाने के लिए संपर्क करने की बात कही गई थी. उसके साथ बहुत बुरा हुआ. रेप किया गया. ब्लू फिल्म बनाई गई. ब्लैकमेलिंग हुई. आरोपी पकड़े जा चुके हैं. पर इस घटना से मीडिया वाले भी हिल गए हैं कि आखिर कैसे कैसे लोग इस पेशे की तरफ रुख कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर, जो अमर उजाला अखबार में प्रकाशित हुई है…

भड़ास तक अपनी बात पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





