Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रिलायंस कैपिटल ब्‍लूमबर्ग टीवी में खरीदेगी बड़ी हिस्‍सेदारी!

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (आर-कैप) यूटीवी न्यूज में यूटीवी समूह के संस्थापक रॉनी स्क्रूवाला की 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। यूटीवी न्यूज फिलहाल अंग्रेजी कारोबारी चैनल ब्लूमबर्ग टीवी का परिचालन करती है।

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (आर-कैप) यूटीवी न्यूज में यूटीवी समूह के संस्थापक रॉनी स्क्रूवाला की 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। यूटीवी न्यूज फिलहाल अंग्रेजी कारोबारी चैनल ब्लूमबर्ग टीवी का परिचालन करती है।

तीन स्वतंत्र सूत्रों के अनुसार यूटीवी न्यूज में 18 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली आर-कैप स्क्रूवाला का हिस्सा खरीदकर इसका परिचालन अपने हाथ में लेना चाहती है। यूटीवी न्यूज में 16 फीसदी हिस्सेदारी ब्लूमबर्ग एलपी के पास है। हालांकि जब इस बारे में ब्लूमबर्ग यूटीवी के प्रवक्ता से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हम यह बताना चाहते हैं कि फिलहाल हिस्सेदारी बेचने की कोई बातचीत नहीं चल रही है और शेयरधारिता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रस्तावित डिज्नी और यूटीवी अधिग्रहण के कारण शायद यह खबरें उठ रही हैं। द वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया का ब्रांड यूटीवी भी एक हिस्सा है।' जबकि आर-कैप ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

लेकिन इस मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, 'बातचीत चल रही है। स्क्रूवाला ब्लूमबर्ग यूटीवी से निकलना चाहते हैं और आर-कैप ने उनकी पूरी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की है।' टीवी टुडे में भी आर-कैप की अल्पांश हिस्सेदारी है। हालांकि कंपनी हमेशा ही इन्हें महज वित्तीय निवेश करार देती रही है लेकिन यूटीवी न्यूज में बहुलांश हिस्सेदारी भी महज निवेश ही है, यह स्पष्ट नहीं है।

समूह ने यूरोप के आरटीएल समूह के साथ भी थीम आधारित चैनल के लिए करार किया है और वह बिग मैजिक नाम से हिंदी मनोरंजन चैनल का परिचालन करता है। मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इसके बाद चैनल का नाम बदलकर 'ब्लूमबर्ग इंडिया' रख दिया जाएगा और इसका लोगो भी नया होगा। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में जनवरी में घोषणा की जा सकती है। गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स पर आर-कैप के शेयर 3.21 फीसदी गिरकर 262.70 रुपये पर बंद हुए। साभार : बीएस

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...