रिलायंस ब्राडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड (आरबीएनएल) से खबर है कि मधुकर पांडेय को मध्य भारत का बिजनेस हेड बनाया गया है. वे यूपी, एमपी, बिहार तथा झारखंड में आरबीएनएल का बिजनेस देखेंगे. इसके साथ ही वे बिग मैजिक और बिग एफएम नेटवर्क के ग्यारह स्टेशनों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. मधुकर आरबीएनल में बिग मैजिक के एक्जीक्यूटिव वीपी आनंद चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेंगे. मधुकर इससे पहले मेटलाइफ इंश्योरेंस में जीएम (रीजनल हेड) के पद पर कार्यरत थे. वे इसके पहले भी कई कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
लखनऊ से दैनिक समाचार के रूप में प्रकाशित होने जा रहे कैनविज टाइम्स से खबर है कि दो लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. अखबार में सीनियर सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर रोहित मिश्रा ने ज्वाइन किया है. रोहित इनके पहले नईदुनिया, भोपाल में सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर कार्यरत थे. जनसंदेश, लखनऊ के सिस्टम इंचार्ज सौरभ श्रीवास्तव ने भी कैनविज टाइम्स से अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें सीनियर असिस्टेंट मैनेजर बनाया गया है.






