Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

रीतेश साहू व देशपाल पंवार की अगुवाई में रायपुर से प्रकाशित होगा ‘जनदखल’

सच तो एक परिंदा है, घायल है पर जिंदा है. लोकतंत्र यानि जनता का तंत्र पर वास्तव में क्या ऐसा है? क्या इस तंत्र में वोट देने के बाद जनता की कहीं कोई सुनवाई है? हर जगह हर पल उसे छला जाता है, दुत्कारा जाता है, एहसास कराया जाता है कि जनतंत्र सिर्फ कागज पर है, असली हुकुमत तो मनीमंत्र की है, इस राह पर चलने वाले नेताओं की है, अफसरों की है, सत्ताओं के दलालों की है, ठेकेदारों की है। ये सब एहसास कराते हैं और जनता तक जान चुकी है कि अपना वाजिब हक मांगने का भी उसे कोई हक नहीं। ऐसे में वो क्या करे-कहां जाए? माना कि रास्ते संकरे होते जा रहे हैं पर तस्वीर बदलने के वास्ते जरूरी है जनदखल।

दो राय नहीं कि जनता की पीड़ा को हरदम बढ़ाता करप्शन का कीड़ा बेकाबू है पर उसे ऐसे ही आगे बढ़ते और डसते नहीं देखा जा सकता। मीडिया को अपनी जिम्मेदारियों के लिए और मुखर होना ही होगा। आज नहीं तो कल। आर के एस इम्प्रैसिव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड इसी मिशन के तहत जनदखल बढ़ाने को हिंदी पत्रकारिता में कदम रख रही है। मिशन की आवाज होगी जनता और इस आवाज की नुमाइंदगी करेंगे रीतेश कुमार साहू और देशपाल सिंह पंवार। जन आवाज के साथ सांध्य दैनिक जनदखल का अगले माह पहला पड़ाव होगा रायपुर यानि छत्तीसगढ़ की राजधानी। जल्द ही राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड की राजधानियों की ओर भी जनदखल का रुख होगा। जनदखल पूरी शिद्दत के साथ जनता की आवाज बनेगा इसका विश्वास है। सबके स्नेह, सहयोग की आकांक्षा के साथ। 

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...