Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

रुद्रपुर में मीडियाकर्मियों पर हमले के मामले ने तूल पकड़ा, पत्रकारों ने दिया धरना

कुछ दिन पहले रुद्रपुर में कवरेज के दौरान भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई दीपक ठुकराल और संजय ठुकराल द्वारा किए गए हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस की लापरवाही से नाराज जिले भर के पत्रकारों ने आंदोलन का रास्‍ता अख्तियार कर लिया है. इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा उधमसिंह नगर के समस्‍त पत्रकारों ने रुद्रपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया. पत्रकारों ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इतना ही नहीं मीडियाकर्मियों ने अपने ऊपर हुए हमले और अभद्रता की सीडी भी डीएम के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री को भेजी. पत्रकारों के इस धरन में भाजपा विधायक राजेश शुक्‍ला ने भी समर्थन दिया. और अपनी पार्टी के विधायक और उसके भाई की ओर से मीडियाकर्मियों से हाथ जोड़कर माफी मांगी. भाजपा के समर्थन के साथ साथ कांग्रेस एवं बसपा के लोगों ने भी मीडियाकर्मियों का समर्थन करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की.

पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने भी कहा कि इस मामले में पुलिस को जल्‍द मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्‍य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे. उन्‍होंने इस घटना को बड़ा ही दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया. रुद्रपुर व्‍यापार मंडल ने भी मीडिया को अपना समर्थन दिया. धरने पर पत्रकारों से मिलने आए जिलाधिकारी ने पत्रकारों को जांच कराकर जल्‍द ही उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया. वहीं एसएसपी ने कहा कि वे इस मामले की जांच शुरू करा चुके हैं. खुफिया विभाग से जांच कराने के बाद वे उचित कार्रवाई करवाएंगे.

मूल खबर – कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर भाजपा विधायक के भाइयों ने हमला किया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...