Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

रेप के प्रयास के आरोप में आजतक का पत्रकार अरेस्‍ट

झांसी। मंगलवार दोपहर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़कर फोटो खींचने व बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में आजतक चैनल के पत्रकार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

झांसी। मंगलवार दोपहर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़कर फोटो खींचने व बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में आजतक चैनल के पत्रकार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि छनियापुरा व हाल में अमान का बगीचा बड़ागांव गेट बाहर निवासी कुसुम रायकवार ने 27 जुलाई 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ससुराल के पास रहने वाला आजतक टीवी चैनल का पत्रकार अमित श्रीवास्तव उर्फ उल्ली उसका उत्पीड़न कर रहा है। घर से निकलवाने के बाद बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

महिला ने आरोप लगाया था कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 2.50 बजे अमित घर पर आया और जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। अभद्रता करने के दौरान कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल से फोटो खींच ली। बाद में आरोपी ने पति को मरवाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने 31 जुलाई 2013 को गैर गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। मुखबिर की सूचना पर विवेचक राजेंद्र सिंह ने आरोपी को एसएसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि इस मामले को लेकर शुरू से ही विवाद रहा है। पहले भी पुलिस पर आरोप लगते रहे हैं कि वह अपनी निजी खुन्‍नस निकालने के लिए अमित के खिलाफ आनन फानन में बिना तथ्‍यों की जांच किए मामला दर्ज कर लिया था। वैसे भी सपा के यूपी की सत्‍ता में आने के बाद से पत्रकारों पर पुलिसिया आतंक काफी बढ़ा है। फर्जी मामलों में फंसाए जाने से लेकर मारपीट तक की घटनाएं अखिलेश सरकार में लगातार बढ़ती जा रही हैं।


इन मामलों के बारे में पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें – यूपी में एक और पत्रकार पुलिसिया उत्‍पीड़न का शिकार

आजतक के रिपोर्टर अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...