Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

रेलमंत्री के बाद कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी दिया इस्‍तीफा

नई दिल्ली : रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के बाद सीबीआई की रिपोर्ट बदलने के आरोपों में फंसे कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इधर खबर आ रही है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को नया रेल मंत्री बनाया जा सकता है। देर शाम को सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7, रेस कोर्स रोड जाकर उनसे मुलाकात की थी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बंसल के भांजे विजय सिंगला को रेलवे बोर्ड में मनपसंद पद पाने के लिए एक रेल अधिकारी के बिचौलियों से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बाद से रेल मंत्री विवादों में फंस गए जबकि कानून मंत्री पर कोल-गेट मामले में सीबीआई की रिपोर्ट में बदलाव कराने के आरोप हैं। इन दोनों मंत्रियों पर आरोप लगने के बाद सरकार तथा कांग्रेस की बहुत ज्‍यादा किरकिरी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई रिपोर्ट को लेकर तल्‍ख टिप्‍पणी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...