देहरादून। न्यूज नेशन जल्द ही कई राज्यों के लिए रीजनल चैनल लाने की तैयारी में जुटा हुआ है. कई पत्रकार 'न्यूज नेशन' में जाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. खबर है कि न्यूज नेशन ने देहरादून में अपने संवाददाता के रूप में रोबिन सिंह की तैनाती कर दी है. रोबिन सिंह इससे पूर्व नेटवर्क10 के साथ साथ कई अन्य चैनलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बताया जाता है कि रोबिन 15 जनवरी को न्यूज नेशन के नोएडा ऑफिस में ज्वाइन करेंगे.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक महुआ न्यूज और आईएएनएस न्यूज एजेंसी में कार्यरत रहे श्रवण कुमार शुक्ला ने श्री न्यूज, नोएडा के साथ नई पारी की शुरुआत की है. महुआ में श्रवण महुआ की वेबसाइट टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में सेवारत थे. वहीं अमर उजाला, देहरादून से खबर है कि विवेक सिंह ने जूनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. वे अमर उजाला की लोकल वेब टीम के हिस्से बने हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






