रोहिताश महेरा ने द सी एक्सप्रेस, आगरा में डिप्टी मैनेजर सेल्स के पद पर ज्वाइन किया है. वे इससे पहले डीएलए, आगरा में असिस्टेंट मैनेजर सेल्स के पद पर थे. रोहिताश अमर उजाला, आगरा के साथ भी काम कर चुके हैं. द सी एक्सप्रेस का प्रकाशन जल्द ही आगरा से किया जाने वाला है.
दैनिक जागरण, कानपुर से सूचना है कि अरुण कुमार ने जनरल डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. वे अमर उजाला में फर्स्ट पेज पर सब एडिटर के रूप में कार्यरत थे. अरुण अमर उजाला में करीब चार वर्षों तक रहे.






