Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

लखनऊ में राजभवन कालोनी में पीटे गए श्रीन्यूज अखबार के जीएम पंकज वर्मा

लखनऊ की बेहद सुरक्षित कहने जाने वाली राजभवन कालोनी में रहने वाले एक पत्रकार ने खुद को पीटे जाने का मामला हजरतगंज थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने इस पत्रकार के घर के सामने गालियां दीं, धमकी दी, फिर मारपीट की। राज्यपाल के आवास राजभवन से सटी कालोनी को राजभवन कालोनी के तौर पर पहचाना जाता है।

लखनऊ की बेहद सुरक्षित कहने जाने वाली राजभवन कालोनी में रहने वाले एक पत्रकार ने खुद को पीटे जाने का मामला हजरतगंज थाने में दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने इस पत्रकार के घर के सामने गालियां दीं, धमकी दी, फिर मारपीट की। राज्यपाल के आवास राजभवन से सटी कालोनी को राजभवन कालोनी के तौर पर पहचाना जाता है।

राज्य सम्पत्ति विभाग की यह कालोनी कड़ी सुरक्षा से घिरी हुई मानी जाती है। इसी कालोनी का मकान नंबर एक पंकज वर्मा को आवंटित है। पंकज वर्मा श्रीन्यूज नामक अखबार के महाप्रबंधक हैं। 13 अप्रैल को पंकज ने रिपोर्ट लिखायी कि उनकी कालोनी में कुछ असमाजिक तत्वों ने हंगामा किया और जब उन्होंने उस पर हस्तक्षेप किया तो उनके साथ इन्हीं गुंडों ने मारपीट भी की।

हजरतगंज थाना कोतवाली पुलिस ने इस मामले को केवल एनसीआर यानी नॉन कांग्नजेबुल रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया है। सूत्रों का कहना है कि पूरा मामला शराबखोरी और छेड़खानी से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक आईएएस की पत्नी पर शराबियों ने अश्लील फिकरे कसे थे। इस अधिकारी की पत्नी ने लौट कर इस घटना की खबर जब अपने पति और उनके मित्रों को बतायी, तो वे लोग अपने सुरक्षाकर्मियों को लेकर पहुंचे और उन शराबियों को जमकर पीटा था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...