लखनऊ : दिव्यता पब्लिकेशन, लखनऊ की पहली मासिक मासिक पत्रिका "दिव्यता " मार्च के पहले सप्ताह में बाज़ार में उपलब्ध होगी। यह जानकरी देते हुए "दिव्यता" पत्रिका के प्रधान संपादक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि "दिव्यता " मासिक आम पत्रिकाओं से जरा हट कर होगी क्योंकि इसमें ख़बरों के साथ-साथ घर-परिवार के सभी सदस्यों की जिज्ञासा को पूरा किया जाएगा। उनका कहना है कि यह पत्रिका कुछ वर्षों पहले बंद हो चुकी दो साप्ताहिकों की खानापूर्ति का प्रयास करेगी जिससे पाठकों को सभी तरह की जानकारियां एक जगह ही मिल सके।
श्रीवास्तव का कहना है कि "दिव्यता "मासिक अपने पाठकों को नवीनतम समाचार फीचरों के साथ कहानी, कवितायेँ, धर्म, संस्कृति, खेल, व्यापार समेत वह सभी तरह की सामग्रियां अपने पाठकों को उपलब्ध कराएगी, जिससे उनकी जिज्ञासा का समाधान हो सके। उन्होंने बताया की इस पत्रिका का मूल्य केवल बीस रुपये होगा, यद्यपि बाजार में इतनी कम कीमत की गिनीचुनी पत्रिकाएं ही हैं, लेकिन दिव्यता अपने आम पाठकों तक अपनी पहुँच बना सके, इसलिए कम कीमत राखी गई है। लगभग अस्सी पृष्ठों की यह पत्रिका बहुरंगीय होगी। "दिव्यता" मार्च के पहले सप्ताह में देश के सभी प्रमुख बुक स्टालों पर उपलब्ध होगी।






