नवभारत टाइम्स से बड़ी खबर है. नवभारत टाइम्स जल्द ही लखनऊ में अपने नए एडिशन को लांच करने की तैयारी कर रहा है. इसको लांच करने की पूरी योजना बनाई जा चुकी है. लखनऊ में अखबार का संपादक भी चयन भी किया जा चुका है, जो जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे. लखनऊ का संपादक तेजतर्रार पत्रकार सुधीर मिश्रा को बनाया जा रहा है. सुधीर फिलहाल दैनिक भास्कर के साथ उदयपुर में कार्यकारी संपादक के रूप में जुड़े हुए हैं.
सूत्रों का कहना है कि सुधीर मिश्रा ने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया है और वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. नोटिस पीरियड खतम होते ही वे नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लेंगे. सुधीर मिश्रा लगभग दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रबंधन ने उनका चयन लखनऊ के लिए बहुत ही सोच समझकर किया है. सुधीर लगभग डेढ़ दशक तक लखनऊ में दैनिक जागरण एवं हिंदुस्तान के जरिए अपना लोहा मनवा चुके हैं. पिछले तीन सालों से वे राजस्थान में दैनिक भास्कर को अपनी सेवा दे रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि नवभारत टाइम्स इसके पहले भी लखनऊ से प्रकाशित हो चुका है, परन्तु कुछ कारणों से इसे बंद कर दिया गया था. अब प्रबंधन दुबारा लखनऊ से इसको लांच करने जा रहा है. संभावना है कि सुधीर मिश्रा के ज्वाइन करने के बाद टीम बनाने की तैयारी शुरू होगी.






