Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

लखीमपुर में ईटीवी के पत्रकार को सहारा के पत्रकार ने किया अपमानित

: एसपी से की गई लिखित शिकायत : चार मार्च को लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का शारदा बैराज पर दौरा था. अखिलेश के कार्यक्रम को कवर करने के लिए ईटीवी के पत्रकार जय गुप्‍ता समेत तमाम चैनलों के पत्रकार वहां पहुंचे हुए थे. लखीमपुर सदर के कोतवाल पी‍के मिश्रा अपने सभी चहेते पत्रकारों को कवरेज करने के लिए आगे कर रहे थे जबकि दूसरे पत्रकारों को वे टरका रहे थे. इसी बात को लेकर जय गुप्‍ता ने कोतवाल से शिकायत की तथा कहा कि आप सिर्फ चहेते पत्रकारों को आगे कर रहे हैं.

इस बात को लेकर जय गुप्‍ता और कोतवाल में बहस हो गई. इतने में वहां मौजूद सहारा समय यूपी-उत्‍तराखंड के पत्रकार श्‍यामजी भड़क गए. उन्‍होंने जय गुप्‍ता को अपशब्‍द कहते हुए मारने के लिए हाथ उठा लिया. यह सारी घटना कोतवाल के सामने घटित हुई परन्‍तु वो बीच बताव करने की बजाय दर्शक बनकर श्‍यामजी के गाली देने का नजारा देखते रहे. कुछ पत्रकारों ने बीच बचाव कर मामले को बढ़ने से बचा लिया. इस घटना से आहत जय गुप्‍ता ने इसकी लिखित शिकायत लखीमपुर खीरी के कप्‍तान से की है. कप्‍तान ने मामले की जांच सीओ सिटी एएन सिंह को सौंपी है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर जय गुप्‍ता ने इस घटना की पुष्टि की वहीं श्‍यामजी का फोन नहीं लग पाने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...