बीना। खबर न छापने के लिए रिफाइनरी प्रबंधन इन दिनों पत्रकारों पर बड़ा मेहरबान है। गैस लीकेज की खबरें छपीं तो प्रेस क्लब को दो लाख का चैक दिया। अध्यक्ष समेत अन्य पत्रकार गर्मजोशी से लेने भी पहुंचे। एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार तो रिफाइनरी के पैसों से गांवों की नालियां साफ करने में लग गए।
अब प्रिंट मीडिया के कुछ पत्रकार रिफाइनरी से पैसे लेकर गांव वालों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं। लगता है बीना का मीडिया रिफाइनरी के हाथों बिक गया है!
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. भड़ास तक अपनी बात, सूचना, प्रतिक्रिया पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.






