Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

लड़कियों! सफाई मांगने वाले मर्द खुद चोर हैं

Manisha Pandey : याद है फिल्‍म देव डी। देव के किसी ने कान भर दिए कि वो पारो के साथ सो चुका है। देव का दिमाग खराब। वो बिना सोचे-समझे इस बात को सच मान लेता है और पारो को लूज कैरेक्‍टर। अगर वह पारो मीना कुमारी, मधुबाला और यहां तक कि माधुरी दीक्षित और जूही चावला भी होती तो क्‍या करती? देव के पैरों में गिर जाती, अपनी शुचिता, पवित्रता और बेदाग चरित्र की दुहाई देती। देव से हाथ जोड़कर कहती कि वो झूठ बोल रहा है। ये सच नहीं है। मैंने तुम्‍हारे अलावा किसी को नहीं छुआ। मेरे शरीर पर सिर्फ और सिर्फ तुम्‍हारा हक है। एंड ब्‍ला-ब्‍ला-ब्‍ला डायलॉग मारती।

Manisha Pandey : याद है फिल्‍म देव डी। देव के किसी ने कान भर दिए कि वो पारो के साथ सो चुका है। देव का दिमाग खराब। वो बिना सोचे-समझे इस बात को सच मान लेता है और पारो को लूज कैरेक्‍टर। अगर वह पारो मीना कुमारी, मधुबाला और यहां तक कि माधुरी दीक्षित और जूही चावला भी होती तो क्‍या करती? देव के पैरों में गिर जाती, अपनी शुचिता, पवित्रता और बेदाग चरित्र की दुहाई देती। देव से हाथ जोड़कर कहती कि वो झूठ बोल रहा है। ये सच नहीं है। मैंने तुम्‍हारे अलावा किसी को नहीं छुआ। मेरे शरीर पर सिर्फ और सिर्फ तुम्‍हारा हक है। एंड ब्‍ला-ब्‍ला-ब्‍ला डायलॉग मारती।

लेकिन इस पारो की सबसे खास बात ये थी कि बावजूद इसके कि उस आदमी ने झूठ कहा था, पारो एक भी बार अपनी सफाई नहीं देती। एक भी बार रो-रोकर ये नहीं कहती कि मैं बेदाग हूं, वो झूठा है। उल्‍टे कहती है – "लोमड़ी साले, तूने उसका सिर फोड़ा रसिका को गाड़ी में घुमाने के बाद। तू करे तो ठीक और मैं करूं तो?" बावजूद इसके कि उसने कुछ नहीं किया, वो ये सफाई देने को तैयार नहीं कि मेरा यकीन करो, मैंने कुछ नहीं किया।

……………….

इसलिए पारो मुझे पसंद है। वो सफाई नहीं देती। मुझे भी सफाई देना पसंद नहीं। इनफैक्‍ट सही बात ये होगी कि पहले देती थी क्‍योंकि डरती थी। सफाई न देना भी मैंने वक्‍त के साथ सीखा है। पहले भी ब्‍वॉयफ्रेंड था। हां था तो, लेकिन ये स्‍टुपिड क्‍वेश्‍चन पूछा ही क्‍यों। क्‍यों मैं रो-रोकर किसी को ये एहसास दिलाती फिरूं कि तुम गलत बोल रहे हो। मैं ऐसी नहीं हूं।

तुम्‍हें लगता है कि ऐसी हूं तो ऐसी ही सही।

हां, हूं। ऐसी ही हूं। तो? जो करना है, कर लो। भाड़ में जाओ। वैद्य जी ने नहीं कहा कि मेरे साथ रहना जरूरी है।

गलती मैंने नहीं की है, जो सफाई दूं। गलती तुम्‍हारी है। मुझसे ऐसा सवाल पूछने की तुम्‍हारी हिम्‍मत भी कैसे हुई। चोर की दाढ़ी में तिनका। मिलान कुंदेरा को पढ़कर क्‍या उखाड़ोगे, अगर हमारी आंखें नहीं पढ़ सकते।

————–

आज भी अपने आसपास जब मर्दों को उंगली टेढ़ी करके और आंखें तरेरकर सवाल करते देखती हूं और लड़कियों को सफाई देते कि "ये झूठ है, मैं अच्‍छी हूं" तो बहुत गुस्‍सा आता है।

लड़कियों! सफाई मांगने वाले मर्द खुद चोर हैं। उनकी दाढ़ी में छिपा हुआ तिनका देखो। याद रखना कि किसी को सफाई नहीं देनी। सफाई सिर्फ अपने आपको देनी है। सच सिर्फ अपने आप से कहना है। ईमानदार सिर्फ अपने आप से होना है।

सवालिया उंगली उठाए मर्द इस सच और ईमानदारी के काबिल नहीं।

इंडिया टुडे हिंदी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत पत्रकार मनीषा पांडेय के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...