Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

लम्‍बी बीमारी के बाद पत्रकार सुधीर थपलियाल का निधन

मसूरी। लंबे समय से बीमार चल रहे क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक सुधीर थपलियाल का मंगलवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मसूरी में शोक की लहर छा गई। सुधीर अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों को छोड़ गए। उनका इलाज देहरादून स्थित सीएमआई अस्पताल में चल रहा था। यहीं पर उन्‍होंने मंगलवार की दोपहर आखिरी सांस ली। शाम को उनका पार्थिव शरीर मसूरी स्थित उनके आवास क्लिफ काटेज लाया गया। सुधीर के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

15 जुलाई 1945 को पौड़ी के पालकोट गांव में जन्मे थपलियाल ने विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काम किया। उनके पिता स्व. एसपी थपलियाल भी जाने माने शिक्षाविद थे। उनकी प्रेरणा से ही सुधीर ने पत्रकारिता की तरफ कदम रखा। सुधीर के निधन पर पत्रकारों, साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रख्यात लेखक रस्किन बांड, प्रो. गणेश शैली, स्टीफन आल्टर, विक्टर बेनर्जी, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और पत्रकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...