Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

लांचिंग के पंद्रह दिन : जय महाराष्‍ट्रा से विदा होने लगे पत्रकार, दो गए

: ईपी प्रीति गुप्‍ता एवं प्रदीप पांडेय ने दिया इस्‍तीफा : कई कतार में : जय महाराष्‍ट्रा चैनल को लांच हुए अभी ठीक से एक महीना भी नहीं हुआ है कि यहां खटपट शुरू हो गई है. जब आगाज ऐसा है तो अंजाम का अंदाजा लगना कोई बहुत मुश्किल बात नहीं है. चर्चित दीपा बार के मालिक सुधाकर शेट्टी के चैनल जय महाराष्‍ट्रा की शुरुआत ही खराब होती दिख रही है. सूत्रों का कहना है कि चैनल लांच हुए एक महीना भी नहीं हुआ, लेकिन यहां से जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है.

: ईपी प्रीति गुप्‍ता एवं प्रदीप पांडेय ने दिया इस्‍तीफा : कई कतार में : जय महाराष्‍ट्रा चैनल को लांच हुए अभी ठीक से एक महीना भी नहीं हुआ है कि यहां खटपट शुरू हो गई है. जब आगाज ऐसा है तो अंजाम का अंदाजा लगना कोई बहुत मुश्किल बात नहीं है. चर्चित दीपा बार के मालिक सुधाकर शेट्टी के चैनल जय महाराष्‍ट्रा की शुरुआत ही खराब होती दिख रही है. सूत्रों का कहना है कि चैनल लांच हुए एक महीना भी नहीं हुआ, लेकिन यहां से जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है.

बताया जा रहा है कि चैनल के एडिटर मंदार फंसे के व्‍यवहार से कर्मचारी इतने परेशान हैं कि चैनल के म‍हीना भर होने से पहले ही बाय करने लगे हैं. पहली खबर है कि चैनल की एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर प्रीति गुप्‍ता ने चैनल से इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां की परिस्थितियों में खुद को फिट नहीं पा रही थीं. प्रीति ने अपनी नई पारी लाइव इंडिया समूह के चैनल मी मराठी के साथ करने जा रही हैं. इसके अलावा प्रदीप पांडेय ने भी चैनल से इस्‍तीफा दे दिया है. वे भी मंदार के व्‍यवहार से कुपित बताए जा रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि संपादक अक्‍सर लोगों के साथ बदतमीजी से पेश आते हैं, जिसका असर काम पर भी पड़ता है. चूंकि मालिक को पत्रकारिता की एबीसीडी नहीं आती लिहाजा उनके आसपास जुटे चम्‍मचे उन्‍हें उल्‍टी सीधी पट्टी पढ़ाकर अपना उल्‍लू सीधा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मंदार को चैनल से ऐसे लोगों ने ही जोड़ा है. मंदार इसके पहले भी एक कैमरा मैन से बदतमीजी से पेश आए थे. लांचिंग से पहले ही उनकी ब्राडकास्टिंग इंजीनियर सुशांत से हाथापाई की नौबत आ गई थी. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...