Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

लाइव इंडिया प्रबंधन से नाराज रवि तिवारी नहीं जा रहे ऑफिस

लाइव इंडिया, मुंबई से खबर है कि ब्‍यूरोचीफ रहे रवि तिवारी ने ऑफिस जाना बंद कर दिया है. वे पिछले कई दिनों से ऑफिस नहीं जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि रवि प्रबंधन के रवैये से बहुत ही नाराज हैं. रवि लाइव इंडिया के पुराने कर्मचारियों को सम्‍मान और तवज्‍जो नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि जब से जी न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर विजय शेखर लाइव इंडिया पहुंचे हैं तब से पुराने कर्मचारियों के लिए स्थितियां खराब हो गई हैं.

लाइव इंडिया, मुंबई से खबर है कि ब्‍यूरोचीफ रहे रवि तिवारी ने ऑफिस जाना बंद कर दिया है. वे पिछले कई दिनों से ऑफिस नहीं जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि रवि प्रबंधन के रवैये से बहुत ही नाराज हैं. रवि लाइव इंडिया के पुराने कर्मचारियों को सम्‍मान और तवज्‍जो नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि जब से जी न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर विजय शेखर लाइव इंडिया पहुंचे हैं तब से पुराने कर्मचारियों के लिए स्थितियां खराब हो गई हैं.

विजय शेखर के आने से पहले रवि तिवारी ही लाइव इंडिया और मी मराठी की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे. अब जी न्‍यूज और जी मराठी से निकाले गए या इस्‍तीफा देने वालों के लिए लाइव इंडिया और मी‍ मराठी नया घर साबित हो रहा है. सतीश के सिंह के सौजन्‍य से ये लोग बड़ी-बड़ी सैलरी पर चैनल ज्‍वाइन कर रहे हैं, जबकि पुराने लोग बहुत ही कम सैलरी पर काम कर रहे हैं. प्रबंधन से जब पुराने लोगों की सैलरी बढ़ाने की बात कही जा रही है कि नए लोगों का कहना है कि पुराने कर्मचारियों से उनका कोई लेना देना नहीं है.

खबर है कि जी मराठी छोड़ने वाले तमाम लोगों को मी मराठी ज्‍वाइन कराया गया है. जबकि इसके उलट लाइव इंडिया से इस्‍तीफा देने वालों के लिए जी का दरवाजा इतनी आसानी से खुलता नहीं दिख रहा है. पुराने कर्मचारी तनाव में काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ऐसी ही तमाम परिस्थितियों से नाराज रवि तिवारी ने ऑफिस जाना बंद कर दिया है. उन्‍होंने अभी अपना इस्‍तीफा नहीं सौंपा है. रवि की गिनती मुंबई के सुलझे तथा अच्‍छे पत्रकारों में होती है. अब देखना है कि रवि आगे क्‍या निर्णय लेते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...