Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘लाइव इंडिया’ संचालित करने वाले ‘समृद्ध जीवन’ समूह पर जनता से पैसे उगाहने पर सेबी ने लगाई रोक

खबर है कि मार्केट रेगुलेटर 'सेबी' (सेक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया) ने 'लाइव इंडिया' नामक न्यूज चैनल, अखबार आदि संचालित करने वाले समूह 'समृद्ध जीवन परिवार' की कंपनी ''समृद्ध जीवन फूड्स'' और इसके निदेशकों को बाजार, जनता और निवेशकों से पैसे उगाहने पर रोक लगा दी है. सेबी की तरफ से निर्देश जारी  किया गया है कि 'समृद्ध जीवन' किसी भी तरह की योजना के जरिए जनता से पैसे नहीं लेगी. साथ ही जनता से उठाए गए पैसे व इस पैसे से बनाई गई किसी भी संपत्ति के क्रम-विक्रय या हस्तांतरण पर भी रोक लगा दी गई है.

सेबी की तरफ से इसके सदस्य एस रमन ने समृद्ध जीवन फूड्स इंडिया लिमिटेड और इसके निदेशकों महेश मोटेवार, वैशाली मोटेवार और घनश्याम जसभाई पटेल को ये निर्देश जारी किए और कहा कि कंपनी व इसके निदेशक अब कोई नई स्कीम लांच ना करें और पुरानी स्कीमों से भी पैसे न लें. सेबी के मुताबिक समृद्ध जीवन फूड्स की जांच के दौरान प्राथमिक तौर पर पाया गया है कि यह कंपनी और इसके निदेशक ''कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम्स'' के जरिए फंड मोबलाइजिंग एक्टिविटी में इनवाल्व हैं.

ज्ञात हो कि ये वही चिटफंड कंपनी है जो हाल के दिनों में मीडिया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सक्रिय हुई है. इस कंपनी ने लाइव इंडिया न्यूज चैनल, मी मराठी न्यूज चैनल को खरीदा है और इसे संचालित कर रही है. साथ ही लाइव इंडिया मैग्जीन, लाइव इंडिया अखबार की शुरुआत की है. इस कंपनी ने अपने मीडिया वेंचर में देश के कई बड़े पत्रकारों को जोड़ा है. माना जा रहा है कि कंपनी को देर-सबेर उन्हीं स्थितियों से दो-चार होना है जिससे इस समय सहारा समूह सहित कई चिटफंड कंपनियां जूझ रही हैं.

नीचे सेबी का आदेश है, जिसे साफ-साफ पढ़ने के लिए तस्वीर के उपर ही क्लिक कर दें. उसके नीचे सकाल मराठी अखबार में इस बारे में प्रकाशित खबर है…

सेबी के 18 पेज के कंप्लीट आर्डर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

Samruddh jeevan Fraud

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...