Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लाइव इंडिया समूह की मासिक पत्रिका ‘लाइव इंडिया’ लांच

लाइव इंडिया न्‍यूज चैनल का संचालन करने वाली कंपनी समृद्ध जीवन फूड लिमिटेड समूह ने अपने करेंट अफेयर्स पत्रिका 'लाइव इंडिया' की लांचिंग 13 फरवरी को दिल्‍ली के होटल संग्रीला में किया. लांचिंग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सीपी जोशी, पवन बंसल, दिल्‍ली के राज्‍यपाल तेजिंदर खन्‍ना, सिक्किम के राज्‍यपाल बीपी सिंह, जयदू अध्‍यक्ष शरद यादव, भाजपा प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद, पीसीआई अध्‍यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू, अहमद पटेल, आस्‍कर फर्नांडीज, मोहन प्रकाश, पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद अजहरुद्दीन शामिल हुए.

लाइव इंडिया न्‍यूज चैनल का संचालन करने वाली कंपनी समृद्ध जीवन फूड लिमिटेड समूह ने अपने करेंट अफेयर्स पत्रिका 'लाइव इंडिया' की लांचिंग 13 फरवरी को दिल्‍ली के होटल संग्रीला में किया. लांचिंग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सीपी जोशी, पवन बंसल, दिल्‍ली के राज्‍यपाल तेजिंदर खन्‍ना, सिक्किम के राज्‍यपाल बीपी सिंह, जयदू अध्‍यक्ष शरद यादव, भाजपा प्रवक्‍ता रविशंकर प्रसाद, पीसीआई अध्‍यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू, अहमद पटेल, आस्‍कर फर्नांडीज, मोहन प्रकाश, पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद अजहरुद्दीन शामिल हुए.

पत्रिका के प्रधान संपादक डा. प्रवीण तिवारी ने मौजूद लोगों को पत्रिका के सोच एवं सरोकार के बारे में विस्‍तार से बताया. 80 पेज के इस मैगजीन में खबर के हर पहलू को समायोजित करने की कोशिश की गई है. इस पत्रिका को पॉजिटिव एप्रोच के साथ लांच किया गया है. कंपनी के सीएमडी महेश मोतेवार ने मीडिया कंपनी के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी. सुप्रीया कर्णसे ने मैगजीन को लांच करने के कारणों पर विस्‍तार से प्रकाश डाला.

इस मौके पर नौ युवाओं को लाइव इंडिया यंग एचिवर अवार्ड प्रदान किया गया. कंपनी अब यह अवार्ड प्रत्‍येक साल कुछ अलग और नया करने वाले युवाओं को प्रदान करेगी. आईआईएम पास आउट इरफान आलम, युवा लेखिका निकिता सिंह, पहली महिला मेट्रो ड्राइवर प्रिया सचान, युवा वैज्ञानिक शैलश खरगवाल, सीए टॉपर प्रेमा जयकुमार, युवा आईएएस गोविंद जायसवाल, क्रिकेटर उन्‍मुक्‍त चंद ठाकुर, बैडमिंटन प्‍येयर पीबी संधू तथा विकलांग खिलाड़ी राजकुमार तिवारी को उनके उत्‍कृष्‍ट कार्यों को देखते हुए यह पुरस्‍कार प्रदान किया गया.

इरफान आईआईएमसी से निकलने के बाद रिक्‍शावालों के बीच काम कर रहे हैं, जबकि निकिता मात्र 22 साल की उम्र में कई किताबों की लेखिका बन चुकी हैं. प्रेमा जयकुमार गरीबी के बीच सीए जैसी परीक्षा में टॉप किया है. ऐसे ही हालातों के बीच रहने वाले गोविंद जायसवाल आईएएस चुने गए हैं. दोनों के पिता क्रमश: ऑटो तथा रिक्‍शा चालक हैं. वहीं राजकुमार तिवारी ने विकलांग वर्ग के खेल में भारत को स्‍वर्ण पदक दिलाया है. प्रबंधन इसी तरह की दुरुह परिस्थितियों से निकल कर अच्‍छा करने वाले युवाओं को प्रत्‍येक वर्ष यंग एचिवर अवार्ड प्रदान करेगा.

सारा कार्यक्रम लाइव इंडिया के एडिटोरियल हेड सतीश के सिंह के नेतृत्‍व में आयोजित हुआ. बताया जा रहा है कि पत्रिका को अभी मासिक लांच किया गया है, परन्‍तु इसे जल्‍द ही पाक्षिक और उसके बात साप्‍ताहिक किया जाएगा. इसके लिए लाइव इंडिया अच्‍छे और युवा पत्रकारों की तलाश कर रहा है. गौरतलब है कि इस पत्रिका को डा. तिवारी के अलावा उनकी टीम के पंकज शर्मा एसोसिएट एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. भरत श्रीवास्‍तव, अमित कुमार गौर, सुनील कुमार एवं विशाल जैन सहयोगी हैं.

कार्यक्रम में वरिष्‍ठ पत्रकार जयशंकर गुप्‍ता, एनके सिंह, अजीत अंजुम, उर्मिलेश भट्ट, सुरेश बाफना, सुधीर तैलंग, श्रीवर्धन त्रिवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्‍ठ पत्रकार देबांग ने किया. लाइव इंडिया चैनल की टीम में शामिल शादाब सिद्दीकी, कुमार गौरव, अखिलेश राय, तरुण कालरा, सुमित चौधरी ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...