लाइव इंडिया न्यूज चैनल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और वेब डिपार्टमेंट के हेड ऋषभ शर्मा के बारे में सूचना आ रही है कि वे जी न्यूज ज्वाइन करने वाले हैं. उन्होंने लाइव इंडिया से इस्तीफा दे दिया है और इन दिनों फिलहाल आराम कर रहे हैं. बताया जाता है कि वे 6 मई को जी न्यूज ज्वाइन करेंगे.
लगभग 6 साल से लाइव इंडिया का साथ देने वाले ऋषभ ने मौजूदा हालात के मद्देनजर जी न्यूज जाना बेहतर समझा. वे पहले आज तक में थे. फिर इंडिया टीवी के हिस्से बने. अब लाइव इंडिया से जी न्यूज पहुंचने वाले हैं. दिल्ली विश्वविधालय से ग्रेजुएशन करने वाले ऋषभ काम के धनी हैं. लाइव इंडिया प्रबंधन ने ऋषभ को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने अपनी नई पारी से पीछे हटने से इनकार कर दिया.






