लोकपाल और अन्ना से किस कदर घबराई हुए हैं कांग्रेसी इसे देखने को मिला आईबीएन7 के कार्यक्रम एजेंडा में, जब बहस के दौरान संजय निरुपम कई बार अपनी ही बातों में फंसे. कई बार आपे से भी बाहर हुए. भाजपा सांसद शहनवाज हुसैन पर बिफरे, तल्खी से बात भी किया. पर हद उस समय हो गई जब टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसोदिया ने कहा कि संसद और प्रधानमंत्री की बात भी नहीं मानी जा रही है, राहुल के आदेश पर काम हो रहा है.
इतना सुनते ही संजय निरुपम उखड़ गए. उन्होंने आशुतोष से कहा कि लग रहा है कि आपने यही सुनाने के लिए बुलाया है. इस काफी समय से संजय को झेल रहे आशुतोष ने भी तल्ख होते हुए कह दिया कि संजय जी अगर आप जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं. इसके बाद पहले से ही भागने के लिए तैयार संजय निरुपम मौका मिलते ही भाग खड़े हुए. पूरे कार्यक्रम के दौरान आशुतोष की पत्रकारीय शैली बहुत ही जानदार रही और उन्होंने जिस अंदाज में संजय को भगाया, उसकी हर जगह जोरदार चर्चा रही.
पत्रकार और पत्रकारिता को अपनी रखैल समझने वाले की मानसिकता के लिए आशुतोष के तेवर खतरे की घंटी जैसी है. सबको पता है कि देश की ज्यादातर मीडिया कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ जाने की हिमाकत नहीं करती है, इस स्थिति में आशुतोष का एक कांग्रेसी सांसद को लाइव प्रोग्राम में भगाना साहसिक और प्रशंसनीय काम है. आप भी नीचे देख सकते हैं कि संजय निरुपम को कैसे भगाया आशुतोष ने.






