Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लाइव डिबेट के थप्पड़ मार होते ही एंकर चित्रा त्रिपाठी भी हिल गईं

आम आदमी पार्टी की बागी सदस्य टीना शर्मा ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एजाज खान को इंडिया न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान थप्पड़ जड़ दिया. न्यूज चैनल पर इस मुद्दे पर बहस चल रही थी कि क्या केजरीवाल भी जाति-जुगाड़ की राजनीति करते हैं? इस बहस के दौरान टीना शर्मा और आम आदमी पार्टी के समर्थक एजाज खान के बीच काफी कहासुनी भी हुई. एंकर ने कई बार दोनों को शांत करने की भी कोशिश की लेकिन दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं बढ़ती चली गई. बात इतनी बढ़ गई कि टीना ने आपा खो दिया और एजाज खान को तमाचा जड़ दिया. तमाचे की ये घटना लाइव प्रसारित हो गई.

आम आदमी पार्टी की बागी सदस्य टीना शर्मा ने आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता एजाज खान को इंडिया न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान थप्पड़ जड़ दिया. न्यूज चैनल पर इस मुद्दे पर बहस चल रही थी कि क्या केजरीवाल भी जाति-जुगाड़ की राजनीति करते हैं? इस बहस के दौरान टीना शर्मा और आम आदमी पार्टी के समर्थक एजाज खान के बीच काफी कहासुनी भी हुई. एंकर ने कई बार दोनों को शांत करने की भी कोशिश की लेकिन दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं बढ़ती चली गई. बात इतनी बढ़ गई कि टीना ने आपा खो दिया और एजाज खान को तमाचा जड़ दिया. तमाचे की ये घटना लाइव प्रसारित हो गई.

एजाज खान को टीना शर्मा ने ज्यों ही थप्पड़ मारा, एंकर चित्रा त्रिपाठी भी हिल गईं. टीना शर्मा बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं. लेकिन कुछ समय बाद वह विनोद कुमार बिन्नी के साथ पार्टी के खिलाफ खड़ी हो गई थीं. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए टीना ने पार्टी पर सत्ता के लिए काम करने का आरोप लगाया था. टिकट बंटवारे पर उन्होंने बगावत कर दी थी. टीना शर्मा ने यह दावा किया था कि पार्टी पहले ही दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम तय कर चुकी है. टिकट के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया महज दिखावा है.

बाद में टीना शर्मा ने कहा कि ये थप्पड़ एजाज खान ने कमाया है. उन्हें एक नहीं दो थप्पड़ पड़ने चाहिए थे. उन्होंने मुझे ये कदम उठाने के लिए उकसाया. टीना शर्मा ने कहा, 'चैनल पर डिबेट के दौरान एजाज खान मेरे साथ बदतमीजी करते रहे. उनके पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं था. वह पूरे शो के दौरान सिर्फ हिंदु-मुस्लिम की बातें कर रहे थे. वह बार-बार कह रहे थे कि आप हर चैनल पर महिला होने का रोना रोती हैं. डिबेट के दौरान उन्होंने मुझे मेंटली इल कहा. उन्होंने कहा कि मैं मानसिक रूप से बीमार हूं, लालची हूं, पार्टी से टिकट मांग रही थी. मुझे बेशर्म और घटिया तक कहा.'

टीना शर्मा ने बताया कि डिबेट में मौजूद अन्य पैनालिस्ट भी एजाज खान के बातचीत के तरीके का विरोध कर रहे थे. डिबेट के दौरान एजाज खान को ब्लैकआउट किया गया और एंकर ने माफी मांगने के लिए भी कहा. एंकर ने कहा कि ये डिबेट तभी आगे चलेगी जब एजाज माफी मांगेंगे. लेकिन उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया. आगे भी शो में उनकी बदसलूकी जारी रही. मेरे पास एजाज की भाषा का कोई जवाब नहीं था.' टीना शर्मा ने कहा, 'मेरे पास ऐसा करने (हाथ उठाने) के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. मैंने जो किया इस पर मुझे कोई पछतावा नहीं है.'

लाइव थप्पड़ और एंकर का हिलना देखने के लिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें:

http://www.youtube.com/watch?v=wJUdKuGw6yU


वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार का लिखा यह भी पढ़ सकते हैं:

India News पर Live थप्पड़

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...