सिलीगुड़ी : एक निजी उर्दू चैनल द्वारा ओसामा बिन लादेन का समर्थन तथा हजरत मुहम्मद के अस्तित्व के खिलाफ कथित तौर पर प्रसारित किये गये बयान के खिलाफ सिलीगुड़ी वेलफेयर नौजवान कमेटी, दरभंगा टोला द्वारा सिलीगुड़ी अदालत में जनहित याचिका दायर की गयी. कमेटी के अध्यक्ष मो. मुरतुजा का मानना है कि विवादस्पद प्रसारण और बयान से अशांति फैल सकती है. दार्जिलिंग जिला में करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम संप्रदाय के लोग निवास करते हैं.
जानकारी के मुताबिक इस्लामिक बोर्ड की ओर से उक्त उर्दू चैनल के निर्देशक के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया. डिप्टी मजिस्ट्रेट सुमन बागदाद ने बताया कि इस संवेदनशील विषय की जांच की जायेगी. दोष साबित होने के बाद चैनल के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. साभार : प्रभात खबर





