मुंबई से खबर है कि सहारा समेत कई संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके राजीव कुंवर बजाज उर्फ आरकेबी ने लेमन टीवी से नाता तोड़ लिया है. वे काफी समय से इस चैनल के सर्वेसर्वा बने हुए थे. लेमन टीवी और चैनल वन, दोनों चैनल एक ही ग्रुप के हैं. लेमन टीवी की फ्रेंचाइजी आरकेबी के पास थी.
आरकेबी के इस्तीफा के बाद लेमन टीवी को लेमन न्यूज में तब्दील कर दिया गया है और अब इसे मराठी भाषी न्यूज चैनल बना दिया गया है. आरकेबी के समय लेमन टीवी न्यूज और इंटरटेनमेंट, दोनों का मिला जुला चैनल था. बाद में इसे पूरी तरह न्यूज चैनल बनाया गया. अब इसे महाराष्ट्र केंद्रित रीजनल न्यूज चैनल बना दिया गया है. चैनल का हेड लेमन न्यूज में ही कार्यरत एक मराठी पत्रकार को बनाया गया है. उधर, आरकेबी ने अपना खुद को चैनल मेट्रो नेटवर्क लांच कर दिया है. यह चैनल टेस्ट मोड में है और कम्युनिटी चैनल बताया गया है.





