Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

लॉ कालेज में नकल का कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर हमला

बांदा में डॉ. बीआर अंबेडकर विधि महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में फोटो खींचने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर छात्रों ने हमला कर दिया। कैमरा तोड़ने के साथ ही मीडियाकर्मियों से मारपीट भी  की गई। कई मीडियाकर्मियों को चोटें आई हैं। हमला किए जाने के विरोध में मीडियाकर्मी कालेज के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी तरफ कालेज के निदेशक का कहना है कि दो मीडियाकर्मी बिना अनुमति के बाउंड्री फांद कर कालेज के अंदर घुसे तथा कक्ष निरीक्षक के साथ अभद्रता भी किया। 

बांदा में डॉ. बीआर अंबेडकर विधि महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में फोटो खींचने पहुंचे मीडिया कर्मियों पर छात्रों ने हमला कर दिया। कैमरा तोड़ने के साथ ही मीडियाकर्मियों से मारपीट भी  की गई। कई मीडियाकर्मियों को चोटें आई हैं। हमला किए जाने के विरोध में मीडियाकर्मी कालेज के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी तरफ कालेज के निदेशक का कहना है कि दो मीडियाकर्मी बिना अनुमति के बाउंड्री फांद कर कालेज के अंदर घुसे तथा कक्ष निरीक्षक के साथ अभद्रता भी किया। 

महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। 11 बजे के लगभग मीडिया कर्मी आशीष सागर व कुछ अन्य लोग परीक्षा कवरेज के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ कमरों में छात्र खुलेआम नकल कर रहे थे। कालेज के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। कई प्रतिष्ठित लोग भी एलएलबी में दाखिला लिए थे, परन्‍तु उनकी जगह दूसरे लोग बैठकर परीक्षा दे रहे थे। इसी का कवरेज आशीष और उनके साथ आए लोग करने लगे।

नकल करने की फोटो खींचते तथा कवरेज करते देख कथित छात्र भड़क उठे। मीडियाकर्मियों को घेरकर उनका कैमरा छीनकर उसे क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया। आशीष सागर का कहना है कि इस घटना में उनका 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। विद्यालय प्रशासन ने पोल खुलने की डर से छात्रों को ऐसा करने के लिए उकसाया है। दूसरी तरफ विद्यालय के निदेशक भोला तिवारी का कहना है कि आशीष सागर व सूर्यप्रकाश तिवारी बाउंड्री कूदकर बिना केंद्र अध्यक्ष की अनुमति के परीक्षा कक्ष में घुसकर फोटो खींचने लगे। कक्ष निरीक्षक ने मना किया तो जाति सूचक शब्द से गाली गलौज किया। साथ ही पचास हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि पैसे नहीं दिए तो धरना देकर महाविद्यालय बंद करवा देंगे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...