Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

लोकपाल से बाहर हो मीडिया : अरविंद

टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को लोकपाल से बाहर रखने की वकालत करते हुए कहा कि इसके लिए प्रेस काउंसिल सक्षम संस्था है। फिर भी अगर काम नहीं चल रहा है तो उसके लिए अलग से कानून बनाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि तमाम सामाजिक संस्थाओं और मीडिया में भ्रष्टाचार है। उन्होंने सीबीआई को भी सरकार के नियंत्रण से बाहर रखने की मांग उठाई।

टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को लोकपाल से बाहर रखने की वकालत करते हुए कहा कि इसके लिए प्रेस काउंसिल सक्षम संस्था है। फिर भी अगर काम नहीं चल रहा है तो उसके लिए अलग से कानून बनाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि तमाम सामाजिक संस्थाओं और मीडिया में भ्रष्टाचार है। उन्होंने सीबीआई को भी सरकार के नियंत्रण से बाहर रखने की मांग उठाई।

'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के कौशांबी स्थित कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि सरकार चाहती है कि गांव स्तर की रामलीला कमेटियों, खेलकूद प्रतियोगिता कराने वाली संस्थाओं को लोकपाल के दायरे में लाया जाए। जबकि सरकारी संस्थाओं को लोकपाल के दायरे में लाना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि उनमें भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है। समूह ग तक के कर्मचारी भ्रष्ट हैं। उदाहरण के तौर पर एक डाकिया भी अगर गांव में कोई मनीआर्डर, पासपोर्ट लेकर जाता है तो वह उसके बदले में कुछ न कुछ धन अवश्य लेता है। ऐसे भ्रष्टाचार से गरीब तबका पीड़ित है। किसी कार्यालय में की गई शिकायत पर सुनवाई न होने पर उसे बड़े अधिकारी के समक्ष ले जाया जाता है, फिर भी सुनवाई नहीं होती है। इस स्थिति को देखते हुए ब्लाक स्तर पर न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए। ताकि न्याय के लिए लोगों को अधिक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि सीबीआइ को सरकार के नियंत्रण से बाहर रखने की जरूरत है। इस जांच एजेंसी का सभी सत्ताधारी दलों ने अपने लिए इस्तेमाल किया है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...