Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लोकप्रियता के लिए फर्जीवाड़े कर रहा है आई नेक्‍स्‍ट

यशवंत जी, जागरण के बच्चा अखबार आई नेक्स्ट बहुत लोकप्रिय हो गया है। इस लोकप्रियता के लिए फर्जीवाड़े भी यहां खूब किए जाते हैं। ताजा मामला इस अखबार के इलाहाबाद संस्करण का है। 19 जनवरी के अंक में पेज नंबर चार पर पाठक कोने में इसने एक सवाल का जवाब मिस इंडिया 2011 प्राची मिश्रा का छाप दिया है। इसी तरह इसी अखबार के 20 जनवरी 2011 के अंक में पेज नंबर दो पर अगर मैं एमएलए बनूंगी कालम में उसी मिस इंडिया का बयान छापा गया है। उनका पता इलाहाबाद में ममफोर्ड गंज का छापा गया है।

यह बात सही है कि मिस इंडिया प्राची इलाहाबाद में पैदा हुई हैं। लेकिन आधे इलाहाबादियों तो क्या खुद आई नेक्स्ट के पूरे एडिटोरियल स्टाफ को नहीं मालूम होगा कि प्राची इलाहाबाद में कहां की रहने वाली हैं। लेकिन इंटरनेट से फोटो डाउनलोड कर लोकप्रियता पाने के चक्कर में यह कमाल कर दिया गया। अब आप ही बताइए कथित रूप से यूथ को समर्पित यह अखबार कैसी पत्रकारिता कर रहा है। अगर यह गलती हुई है तो एक दिन हो सकती थी। लगातार दो दिन क्यों हुई, यह बात हजम नहीं होती। मेरी बात पर अगर यकीन न हो तो इस अखबार का ईपेपर खोल कर देखा जा सकता है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...