औरंगाबाद से प्रकाशित लोक मत के मुख्य उपसंपादक सतीश सुदामे का एक हादसे मे रविवार की सुबह निधन हो गया.सुदामा अपने घर की छत से आम तोड रहे थे अचानक वो 25 फिट नीचे गिर गए और उनके सिर में गहरी चोट आई.
उन्हें तत्काल एक निजी हस्पताल मे भर्ती करवाया गया.डाक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.रविवार दोपहर उनके पार्थीव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया.सतीश सुदामे के परिवार में वृद्ध माता-पिता और और एक पुत्र व पुत्री भी है.सतीश प्रसिद्ध गज़लकार भी थे.हाल ही में उनका एक गज़ल संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है. पत्रकार हमला विरोधी संघर्ष समिति की और से सतीश को विनम्र श्रद्धांजलि.






