हिंदुस्तान, मेरठ से खबर है कि आलोक कुमार शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सेल्स हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. आलोक ने अपनी नई पारी लोकमत समाचार के साथ औरंगाबाद में शुरू की है. उन्हें मैनेजर बनाया गया है. आलोक पिछले ग्यारह सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके पहले वे अमर उजाला के साथ बनारस तथा लखनऊ में भी काम कर चुके हैं. उनकी गिनती तेजतर्रार मैनेजरों में की जाती है.
न्यूज टाइम (जनसंदेश) चैनल से खबर है कि कोमल रॉय ने यहां से अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. ये इनकी दूसरी पारी है. इन्हें आउटपुट में लाया गया है.






