फोकस टीवी से खबर है कि लोकेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे चैनल की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. वे पीसीआर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. लोकेंद्र ने अपनी नई पारी लाइव इंडिया के साथ शुरू की है. यहां भी इन्हें पीसीआर में जिम्मेदारी दी गई है. लोकेंद्र इसके पहले एस1 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
फोकस टीवी से दीपक कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर साउंड रिकार्डिस्ट थे. दीपक भी इस चैनल के लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. इन्होंने अपनी नई पारी न्यूज नेशन के साथ शुरू की है.
हरियाणा के महेंद्रगढ में सवाई सिंह को फारवर्ड प्रेस का संवाददाता बनाया गया है। सवाई सिंह सिंह इससे पहले पंजाब केसरी के लिए बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं. इसी क्रम में पंकज कुमार को फारवर्ड प्रेस का बगहा (बिहार) संवाददाता बनाया गया है. बगहा के रहने वाले श्री कुमार ने लंबे समय तक दिल्ली में रहकर विभिन्न प्रमुख हिंदी अखबारों, पत्रिकाओं के लिए फ्रीलांसिंग की है तथा उन्हें पटना स्थित न्यूज एजेंसी 'एबी डॉट कॉम' में भी काम करने का अनुभव है.





