अंग्रेजी भाषा के जाने माने पत्रकार बलराज मेहता का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे तथा काफी समय से गुर्दा रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मेहता ने अंग्रेजी दैनिक 'पैट्रियट' से कॅरियर की शुरुआत की थी।
मेहता ने अर्थजगत की पत्रकारिता में काफी ख्याति अर्जित की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस सहित कई समाचार पत्रों के लिए काम किया था। नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को शाम पांच बजे मेहता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा आयोजित की गई है।






