ऐसी चर्चा है कि वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद साधना ग्रुप ज्वाइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वे एडिटर इन चीफ के रूप में इस ग्रुप को जल्द ज्वाइन कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस डेवलपमेंट की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है परंतु सूत्र बताते हैं कि एसएन विनोद की साधना ग्रुप के कर्ताधर्ताओं के साथ बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है. उनकी ज्वायनिंग की घोषणा कभी भी की जा सकती है.
इस बारे में जब भड़ास4मीडिया ने एसएन विनोद से बातचीत की कोशिश की तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. साधना ग्रुप के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक साधना प्रबंधन एसएन विनोद को अपने साथ जोड़कर अपने न्यूज चैनलों को नई उंचाई देना चाहता है. एसएन विनोद प्रभात खबर अखबार के संस्थापक संपादक रह चुके हैं. साथ ही अनेकों न्यूज चैनलों और अखबारों को एडिटर इन चीफ रहे हैं. उधर, बताया जा रहा है कि एनके सिंह ने साधना ग्रुप से नाता तोड़ लिया है. इसी कारण उनकी जगह एसएन विनोद को लाया जा रहा है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





