वरिष्ठ साहित्यकार और यशभारती पुरस्कार से सम्मानित विवेकी राय की पत्नी श्रीमती कैलाशी देवी का देहान्त पिछले 30 मार्च को हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय की धर्मपत्नी श्रीमती कैलाशी देवी ने गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के सोनवानी गांव स्थित अपने पैतृक घर मे अंतिम सांसे ली। वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय की धर्म पत्नी कैलाशी देवी की पहचान क्षेत्र मे मृदुल और धार्मिक स्वभाव की महिला के रुप मे थी। अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाली कैलाशी देवी के 85 वर्ष की अवस्था मे निधन से क्षेत्र मे ग्रामीणों के बीच शोक की लहर है। यश भारती,महात्मा गांधी साहित्य पुरस्कार,हिंदी साहित्य के क्षेत्र मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री विवेकी राय की पत्नी कैलाशी देवी का तेरहवीं संस्कार आगामी 10 अप्रैल को श्री राय के पैतृक निवास सोनवानी,गाजीपुर मे सम्पन्न होगा।






