हिंदी खेल पत्रकारिता के जाने पहचाने पत्रकार पदम पति शर्मा हाल फिलहाल एयर हुए टेलीविजन चैनल न्यूज नेशऩ से जुड गए हैं. चैनल पर उनकी सटीक, बिंदास लेकिन निष्पक्ष टिप्पणी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. देश के चार राष्ट्रीय समाचार पत्रों के नेशऩल हेड (खेल) रहे पदमजी महुआ न्यूज चैनल की लांचिग टीम के भी प्रमुख सदस्य रह चुके हैं. लेकिन इस बार उनकी सेवाएं न्यूज नेशन बतौर विश्लेषक ले रहा है.
पहले ही दिन से पदम जी "सबकी खबर ले' वाले अंदाज में अपने क्रिकेट विश्लेषण से दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हो चुके हैं. चैनल से जुड़े लोगों का मानना है कि पदम जी का आगमन ब्राडकास्ट खेल पत्रकारिता में एक तरह से नयी बयार के समान है. एक सम्पादकीय विभाग के सदस्य ने पूछने पर बताया कि हां यह सच है कि पदम पति जी जब बोलते हैं तो यूं लगता है जैसे कई दशकों का अनुभव एक साथ बोल रहा है. क्रिकेट को लेकर तमाम नई जानकारियां वे दर्शकों के सामने लाते हैं. युवा दर्शक उनका दीवाना हो चुका है.

आईपीएल को देखते हुए इस समय पदम जी के तीन बार लाइव शो हो रहे हैं. सुबह साढ़े आठ, अपराह्न (आईपीएल में दो मैच होने पर) साढ़े तीन और शाम साढ़े सात बजे. पदम जी पूर्व टेस्ट गेंदबाज अतुल वासन के साथ विश्लेषण करते हैं और उनके साथ होते हैं चैनल के खेल सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार करुण कुमार, चर्चित खेल पत्रकार रवीश विष्ट. खबर है कि चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम ''गैंग्स आफ आीपीएल सिक्स" सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.
राजधानी के पत्रकारों के बीच इस समय पदम जी ही चर्चा के केंद्र में हैं. लोगों का मनना है कि शेर की दहाड़ एक बार फिर गूंज रही है और इसे न्यूज चैनल का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. यह तो पता चला कि पदम जी का अनुबंध एक साल का हुआ है पर कितने पर इसकी जानकारी नहीं हो सकी. पदमजी से कई बार सम्पर्क की कोशिश की गई पर सफलता नहीं मिल पाई.






