आखिरकार गाजियाबाद से आलोक मेहता एंड कंपनी का पत्ता साफ हो गया है. खबर है कि रवि अरोरा के जाने के बाद नेशनल दुनिया ने अखबार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार अशोक निर्वाण को सौंप दी गई है. सूत्रों का कहना है कि सोमवार को अशोक निर्वाण अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वे फिलहाल गाजियाबाद में देशबंधु की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. यहां से इन्होंने इस्तीफा दे दिया है. अशोक निर्वाण गाजियाबाद के जाने-माने पत्रकार हैं.
रवि अरोड़ा के साथ उनकी टीम के मदन पांचाल और महमूद को भी चलता कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आलोक मेहता के कुछ और लोगों पर प्रबंधन गाज गिराएगा. अशोक निर्वाण वरिष्ठ पत्रकार हैं. वे दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, अक्षर भारत, जनसत्ता एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात एवं देशबंधु समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गाजियाबाद के गांव करेहड़ा के मूल निवासी अशोक निर्वाण ने दशक पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चली भयानक गैंगवार के मुख्य सरगना डीपी यादव, महेद्र फौजी, सतबीर गूर्जर, रविद्र भूरा के बीच निर्भीक पत्रकारिता की है. इसी के चलते इन्हें उस दौर में पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी.