पिछले दिनों प्रभात खबर, दिल्ली से इस्तीफा देने वाले नेशनल एडिटर एनपी सिंह ने सोमवार को स्टार इंडिया ज्वाइन कर लिया है. उन्हें कंपनी में वीपी कम क्रिएटिव डाइरेक्टर बनाया गया है. खेल पत्रकारिता में अपना लोहा मनवा चुके एनपी सिंह पिछले बीस सालों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इनकी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक दोनों माध्यमों पर अच्छी पकड़ है.
एनपी सिंह प्रभात खबर से पहले अमर उजाला, आजतक, सहारा समय, एनडीटीवी, मीडिया गुरु को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे अपने संस्थानों के लिए क्रिकेट विश्वकप और ओलम्पिक जैसे बड़े आयोजन कवर कर चुके हैं.





