वरिष्ठ पत्रकार और ट्रेड यूनियन सीएफटीयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेदी अम्बरीश का नई दिल्ली में हार्ट अटैक से 26 मार्च को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. त्रिवेदी अम्बरीश प्रसिद्ध ट्रेड यूनियन नेता और स्वतंत्रता सेनानी टी परमानंद के पुत्र थे. अम्बरीश ने अपने करियर की शुरुआत पटना में बिहार के प्रमुख अखबार आर्यावर्त से की थी. इसे लंबे समय तक राष्ट्रीय सहारा के पटना तथा चंडीगढ़ ब्यूरो के प्रमुख भी रहे. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री तथा एक पुत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
त्रिवेदी अम्बरीश के निधन की से पत्रकार जगत में शोक है. तमाम जगहों पर बैठक करके उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है.






