पंजाब से दुखद खबर है. पंजाब के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार चेतन शारदा का आज सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से लंग कैंसर से जूझ रहे थे. उन्हें इलाज के लिए जालंधर से चंडीगढ़ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान लीवर फेल होने से उनका शनिवार को निधन हो गया. उनका शव चंडीगढ़ से जालंधर स्थित उनके चंदनपुरा आवास पर लाया जा रहा है. उनका अंतिम संस्कार जालंधर के हरनामपुरा श्मशान घाट पर किया जाएगा.
चेतन शारदा पंजाब की पत्रकारिता जगत में जाने माने नाम थे. से इन दिनों दैनिक सवेरा के प्रधान संपादक के रूप में कार्यरत थे. इसके पहले वे पंजाब केसरी, दैनिक जागरण एवं दैनिक भास्कर में भी संपादक समेत कई वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके थे. चेतन शारदा ने अपने कौशल से पत्रकारों की एक पीढ़ी तैयार की. कई बड़े अखबार उनके नेतृत्व में पंजाब की धरती पर सफलता के झंडे गाड़े. चेतन शारदा के निधन की खबर सुनकर पत्रकारों में शोक व्याप्त हो गया है.






