शिमला पत्रकार सहकारी सभा लि. के चुनावों में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णभानु निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। वे शिमला पत्रकार सहकारी सभा के लगातार चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। पत्रकार सहकारी सभा का कार्यकाल पांच वर्ष का है। सोमवार को सभा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी सीताराम खजूरिया की देखरेख में हुए। श्री खुशीराम शर्मा उपप्रधान और शशिकांत शर्मा सचिव निर्वाचित किए गए। संयुक्त सचिव के पद पर विराज शर्मा व कोषाध्यक्ष विजय पुरी चुने गए हैं।





