Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

वरिष्‍ठ पत्रकार केएन सिंह बने राजस्‍थान में एडवाइजर टू द यूनिवर्सिटी

वरिष्‍ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह उर्फ केएन सिंह ने पाक्षिक पत्रिका हलचल हालचाल से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने नईदुनिया से इस्‍तीफा देने के बाद इस पत्रिका के संपादक के रूप में ज्‍वाइन किया था. एके‍डमिक इंटरेस्‍ट रखने वाले केएन सिंह अब राजस्‍थान में इंस्‍टीट्यूट फार एडवांस स्‍टडीज एंड एजुकेशन से जुड़ गए हैं. उन्‍हें इस डीम्‍ड विश्‍वविद्यालय का एडवाइजर टू द यूनिवर्सिटी बनाया गया है. केएन सिंह के जिम्‍मे पत्रकारिता संस्‍थान के स्‍थापना की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

वरिष्‍ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह उर्फ केएन सिंह ने पाक्षिक पत्रिका हलचल हालचाल से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने नईदुनिया से इस्‍तीफा देने के बाद इस पत्रिका के संपादक के रूप में ज्‍वाइन किया था. एके‍डमिक इंटरेस्‍ट रखने वाले केएन सिंह अब राजस्‍थान में इंस्‍टीट्यूट फार एडवांस स्‍टडीज एंड एजुकेशन से जुड़ गए हैं. उन्‍हें इस डीम्‍ड विश्‍वविद्यालय का एडवाइजर टू द यूनिवर्सिटी बनाया गया है. केएन सिंह के जिम्‍मे पत्रकारिता संस्‍थान के स्‍थापना की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है.

राजस्‍थान के चुरु शहर के सरदार नगर में स्थित यह यूनिवर्सिटी तमाम संस्‍थानों को संचालित करता है. केएन सिंह मुख्‍य धारा की पत्रकारिता में पिछले कई दशक से सक्रिय रहे हैं. प्रिंट और इलेक्‍टॉनिक दोनों माध्‍यमों पर समान पकड़ रखने वाले नरेन्‍द्र सिंह प्रथम प्रवक्‍ता पत्रिका के फाउंडर एडिटर हैं. इंडिया न्‍यूज मैगजीन के कार्यकारी संपादक के रूप में भी लंबी पारी खेल चुके हैं. हिन्‍दी दैनिक राष्‍ट्रीय सहारा, अमर उजाला में वरिष्‍ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. नईदुनिया ज्‍वाइन करने से पहले वे न्‍यूज चैनल हमार टीवी में चीफ कॉपी एडिटर और प्रोग्रामिंग हेड के रूप में कार्यरत थे. नईदुनिया के डिप्‍टी एडिटर पद से इस्‍तीफा देकर हलचल हालचाल पहुचे थे.

हिंदीं-अंग्रेजी समेत कई भाषाओं पर अच्‍छी पकड़ रखने वाले केएन सिंह को केके बिड़ला फाउंडेशन फैलोशिप एवं आईआईई अमेरिकी फैलोशिप भी प्राप्‍त हो चुका है. इनकी एक किताब 'बिहार में निजी सेना का उदभव और विकास' छप चुकी है जबकि 'कवर स्‍टोरी' शीघ्र आने वाली है. नरेन्‍द्र सिंह मध्‍य प्रदेश में मोतीलाल बोरा और अर्जुन सिंह के मुख्‍यमंत्रित्‍व काल में उनके मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं. आज के दौर जहां पत्रकार पढ़ाई से दूर होते जा रहे हैं, उस दौर में भी केएन सिंह लिखने पढ़ने में कोताही नहीं बरतते. माना जा रहा है कि पत्रकारिता से ज्‍यादा एकेडमिक एप्रोच रखने वाले केएन सिंह पत्रकारिता संस्‍थान को अलग पहचान देने में सफल रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...