लखनऊ : यूपी सरकार ने फरजंद अहमद को प्राविधिक शिक्षा विभाग में सलाहकार नियुक्त किया है. उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले फरजंद अहमद लंबे समय तक इंडिया टुडे के प्रतिनिधि के तौर पर यूपी में काम कर चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें सूचना आयुक्त नियुक्त कर दिया था. हाल ही में वे बिहार में सूचना आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं. अब अखिलेश सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए लाल बत्ती से नवाजा है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






