Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

वरिष्‍ठ पत्रकार रजत अमरनाथ की राष्ट्रपति पर किताब- ‘पोल्‍टू टू प्रेसिडेंट : प्रणब मुखर्जी’

सीनियर जर्नलिस्‍ट एवं न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल में कार्यरत रजत अमरनाथ ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर किताब लिख दिया है. रजत ने राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बचपन से लेकर राष्‍ट्रपति बनने तक की कहानी को अपनी किताब में समेटा है. 'पोल्‍टू टू प्रेसिडेंट : प्रणब मुखर्जी' नामक इस किताब में प्रणब मुखर्जी से जुड़े कई छुए-अनछुए पहलुओं की जानकारी है. इस किताब का प्रकाशन मानस पब्लिकेशन ने किया है. किताब का मूल्‍य 695 रुपये है.

सीनियर जर्नलिस्‍ट एवं न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल में कार्यरत रजत अमरनाथ ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर किताब लिख दिया है. रजत ने राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बचपन से लेकर राष्‍ट्रपति बनने तक की कहानी को अपनी किताब में समेटा है. 'पोल्‍टू टू प्रेसिडेंट : प्रणब मुखर्जी' नामक इस किताब में प्रणब मुखर्जी से जुड़े कई छुए-अनछुए पहलुओं की जानकारी है. इस किताब का प्रकाशन मानस पब्लिकेशन ने किया है. किताब का मूल्‍य 695 रुपये है.

रजत अमरनाथ पिछले दो दशक से खोजी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत लगभग बीस साल पहले दूरदर्शन के साथ की थी. वे डीडी टू के लिए कार्यक्रम बनाते थे. इसके बाद वे जी न्‍यूज से जुड़ गए. जी न्‍यूज के लांचिंग टीम के सदस्‍य रहे. जी पर प्रसारित होने वाली इनसाइड स्‍टोरी के शुरुआत का श्रेय रजत अमरनाथ को जाता है. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद वे 2002 में सहारा चले आए जहां लांचिंग टीम के हिस्‍सा रहे.

यहां से इस्‍तीफा देने के बाद स्‍टार न्‍यूज ज्‍वाइन कर लिया था. यहां भी खोजी पत्रकारिता पर आधारित कई खबरें कीं. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद द संडे इंडियन चले गए थे. संडे इंडियन के बाद वे न्‍यूज एक्‍सप्रेस से जुड़ गए. यहां से भी इस्‍तीफा देकर किताब लिखने में जुटे और अब फिर न्‍यूज एक्‍सप्रेस ज्‍वाइन कर लिया है. रजत ने फूलन देवी, जेसिका लाल, क्रिकेट सट्टेबाजी समेत कई विषयों पर खोजी पत्रकारिता की. आतंकवाद, लिट्टे, लश्‍कर-ए-तैयबा समेत कई खतरनाक संगठनों के काम करने, फंड जुटाने के तरीकों पर खबरें ब्रेक कीं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...